Entertainments

अभिनेता अभय देओल मिस्टर परफैक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की राह पर चल पडे हैं। अभय आगामी फिल्म “शंघाई” में अपने आईएएस अधिकारी के किरदार को वास्तविक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।
एक बयान के अनुसार अभय “शंघाई” में एक 40 वर्षीय नौकरशाह का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। अपने इस किरदार में वास्तविक दिखने के लिए अभय ने अपना वजन बढाया है और मूंछ रखी है।
इसके अलावा अभय ने एक आईएएस अधिकारी से भी मुलाकात की है। एक सूत्र ने बताया, अभय ने आईएएस अधिकारी से न सिर्फ उनकी शारीरिक भाषा समझने के लिए मुलाकात की, बल्कि वह इस नौकरी की पेचीदगियों को भी जानना चाहते थे। जहां तक उनके किरदार का सवाल है, वह उसमें कोई कमी नहीं छोडना चाहते। शंघाई फिल्म आठ जून को प्रदर्शित होगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें……………..