World News

Gross domestic product increased by an annual rate of 8.1% in the first quarter, down from 8.9% in the previous three months.

That is less than many analysts had forecast with most of them expecting a figure closer to 8.3%.

China has been hit by a drop in demand in key markets including the US and Europe.

At the same time domestic demand has proved tough to stimulate.

“We are slightly disappointed. The main downside was with exports and some in terms of consumption,” said Kevin Lai of Daiwa Capital Markets……………………….More

Politics

हजारीबाग। सीसीएल के महाप्रबंधक प्रभाकर चाकी को चरही स्थित उनके कार्यालय में कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और 18 अन्य लोगों ने गुरूवार एक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया जहां अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी चरही थाने गए और अनुमंडल अधिकारी कुमकुम प्रसाद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मंडल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि वे जमानत के बजाए जेल जाना पसंद करेंगे क्योंकि वे सत्याग्रह पर थे।

प्रसाद ने बताया कि सिन्हा और अन्य लोगों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में पता चला कि अपर्याप्त साक्ष्य के चलते ये आरोप अदालत में टिक नहीं पाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मंडल ने मामले की जांच की। सीसीएल ने कल सिन्हा एवं 18 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन पर महाप्रबंधक को दस अप्रैल को छह घंटे तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया था। आरोपियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया था। उनकी मांगों में नया कोयला डंप यार्ड को खोलने की मांग भी शामिल थी ताकि कोयले की बिक्री से फुसरी गांव के लोग लाभान्वित हो सकें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें……………..

Business

 

 

 

 

  • वनस्पति तेल का आयात बढ़ा
  • तांबा वायदा कीमतें कमजोरइन्फोसिस नियुक्त करेगी नये कर्मचारी
  • एबीबी को 75 करोड़ रुपये की परियोजना
  • 10,000 मेगावॉट पनबिजली उत्पादन का लक्ष्य
  • दोगुनी हुई गेहूं खरीद
  • इन्फोसिस की शुद्घ लाभ घटा
  • तांबा वायदा कीमतों में तेजी
  • एयर इंडिया की कायाकल्प योजना को मंजूरी
  • कच्चे तेल की कीमत कमजोर

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें……………..

Entertainments

अभिनेता अभय देओल मिस्टर परफैक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की राह पर चल पडे हैं। अभय आगामी फिल्म “शंघाई” में अपने आईएएस अधिकारी के किरदार को वास्तविक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।
एक बयान के अनुसार अभय “शंघाई” में एक 40 वर्षीय नौकरशाह का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। अपने इस किरदार में वास्तविक दिखने के लिए अभय ने अपना वजन बढाया है और मूंछ रखी है।
इसके अलावा अभय ने एक आईएएस अधिकारी से भी मुलाकात की है। एक सूत्र ने बताया, अभय ने आईएएस अधिकारी से न सिर्फ उनकी शारीरिक भाषा समझने के लिए मुलाकात की, बल्कि वह इस नौकरी की पेचीदगियों को भी जानना चाहते थे। जहां तक उनके किरदार का सवाल है, वह उसमें कोई कमी नहीं छोडना चाहते। शंघाई फिल्म आठ जून को प्रदर्शित होगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें……………..

Astrology

प्रश्न : क्या मेरा दूसरा विवाह संभव है?
उत्तर : आपकी कुण्डली में दूसरे विवाह की संभावना क्षीण है। जीवन में उन्नति एवं समृद्धि के लिए नित्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्य को जल अर्पित करें।
प्रश्न : क्या मैं आई ए एस बनूंगा?
उत्तर : आपकी कुण्डली में दशमेश एवं भाग्येश की स्थिति व्यय भाव एवं नीच राशि में होने के कारण संभावना प्रबल नहीं है। वर्तमान में चल रहा महादशाक्रम भी सामान्य है। सफलता की संभावना 31 वें वर्ष में बन सकती है।
प्रश्न : सन्तान सुख कब मिलेगा?
उत्तर : आपकी कुण्डली में पंचमेश छटे भाव में शत्रु ग्रहों से युत एवं अस्त होने के कारण संतान सुख में बाधा है। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक शुक्रवार गाय को थोड़ी खीर चटाएं। नित्य श्री गणेश जी कर उपायना करें। धैर्य पूर्वक ऐसा करने पर आगामी वर्ष में दैव कृपा संभव है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें……………..

Scarcity of drinking water

शुद्ध पेयजल की किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड जैसे राज्य केंद्र से आवंटित धन का इस्तेमाल करने में भी फिसड्डी निकले। ये राज्य 2011-12 में दिसंबर तक पेयजल के लिए केंद्र से मिली राशि का 60 फीसदी खर्च नहीं कर पाए। इस खराब प्रदर्शन का इन राज्यों को दोहरा नुकसान हुआ है। एक तो इनकी पेयजल परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाई और दूसरा ग्रामीण विकास मंत्रालय से मिलने वाली बोनस राशि (अतिरिक्त मदद) से भी इन्हें वंचित होना पड़ा। इसके विपरीत पंजाब, हरियाणा और गुजरात समेत आधा दर्जन से अधिक राज्यों ने पेयजल आपूर्ति में बेहतर प्रदर्शन करके बोनस का लाभ लिया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर बधाई के साथ बोनस का तोहफा भी दिया है। दरअसल जयराम रमेश ने दिसंबर 11 तक पेयजल आपूर्ति के लिए आवंटित धन का 60 फीसदी हिस्सा खर्च कर देने वाले राज्यों को बोनस राशि देने की घोषणा की थी। बोनस के रूप में मिलने वाली अतिरिक्त राशि कुल आवंटन का लगभग 25 फीसद है। रमेश ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पूर्ण स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति में अच्छा कार्य करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने पाएगी। हरियाणा को स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति में बेहतर प्रदर्शन करने पर 35 करोड़ रुपये और पंजाब को 46.82 करोड़ रुपये बोनस दिया गया है। गुजरात ने पेयजल के मद में आवंटित 423 करोड़ रुपये में गत 11 दिसंबर तक 300 करोड़ से अधिक खर्च कर लिए थे। इसके एवज में गुजरात को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद मुहैया कराई गई है।